हे कृष्ण
अपनी ही साँसों पर एहसान किये जा रही हूँ, मैं बेवजह होठों पर मुस्कान लिए जा रही हूँ। आईने को धोखा देकर, खुद से ही मैं खुद को परेशान किये जा रही हूँ। दर्द छुपा कर सीने में, मैं अपने ही ज़ख्मों पर नमक लगाए जा रही हूँ। जानती हूँ सब बिखरा है भीतर मेरे, फिर भी खुद को समेटे जा रही हूँ। ऐ खुदा! कभी तो आकर देख, मैं तुझे देखना चाहती हूँ। थक गई हूँ इस झूठी मुस्कान से, बस अब तेरे कंधे पर सर रखकर रोना चाहती हूँ। बहुत बन ली मैं मजबूत जमाने के लिए, अब तेरे सामने थोड़ा कमजोर होना चाहती हूँ दुनिया ने तो हर मोड़ पर आजमाया है मुझे, बस एक बार तेरी गोद में सुकून से सोना चाहती हूँ।